मनोरंजन डेस्क। हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने आपस में शादी की हैं और अब वे हनीमून के लिए रवाना हुए हैं। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को करीब 6 साल तक डेट किया था। इस कपल की प्रेम कहानी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रास लीला राम लीला' से शुरू हुई थी।

रणवीर सिंह से पहले दीपिका पादुकोण अभिनेता रणबीर कपूर को डेट करती थी। उस वक्त दीपिका ने मिसेज कपूर बनने की ठान ली थी। हाल ही में दीपिका ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलासे किये। उन्होंने कहा कि, 6 साल की रिलेशनशिप के दौरान मेरे और रणवीर के बीच काफी झगडे हुए।

दीपिका ने बताया कि, तमाम उतार-चढ़ाव के बाद हमारे रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ा। दीपिका ने बताया कि, उन्होंने महज 13 साल की उम्र से ही डेटिंग करनी शुरू कर दी थी। मैंने हर रिश्ते को सीरियस लिया लेकिन बहुत बार मेरा यकीन टूटा।

Related News