रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म 83 में दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का रोल निभाती नजर आएंगी, जिसका फर्स्ट लुक सामने आया है। लुक में दीपिका पादुकोण शार्ट हेयर कट में दिख रही हैं। उनके साथ पोस्टर में रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं।

रणवीर की अगली फिल्म '83' कपिल देव के जीवन पर बन रही एक बायोपिक है। इस फिल्म के लिए रणवीर ने कड़ी मेहनत की है। बता दें कि​ फिल्म से रणवीर के लुक के बाद अब कपिल देव की पत्नी रोमी देव के लुक आ चुका है। फिल्म में रोमी देव का किरदार कोई और बल्कि रणवीर सिंह की पत्नी यानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण निभा रही हैं।

आपको बता दें कि फिल्म ‘83’ का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। यह 10 अप्रैल 2020 को हिंदी, तमिल और तेलेगु भाषा में रिलीज होगी। फिल्म, मधु मंटेना, साजिद नाडियाडवाला और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित की जा रही है। यह फिल्म किक्रेटर कपिल देव की बायोपिक है।

Related News