भारत की टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा ने कल बेटे इजान मिर्जा मलिक के साथ पहली ईद मनाई। सोशल मीडिया पर सानिया और इजान की ईद की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमे दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सानिया ट्रेडिशनल लुक में नजर आई थी। वहीं इजान = बेहद हैंडसम दिख रहे थे। इस मौके पर इजान कुर्ता पजामा पहने हुए नजर आ रहे है तो वहीं मम्मी सानिया व्हाइट अनारकली सूट और उसपर येलो दुपट्टा ओढ़े बेहद खूबसूरत लग रही थी।

सानिया इन तस्वीरों में बेटे के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। आपको बता दें इजान 7 महीने के हो चुके है कुछ दिन पहले सानिया ने बेटे इजान का हार्फ बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इससे पहले भी सानिया ने अपने बेटे के साथ तस्वीर शेयर की थी।

बेटे के जन्म के बाद दिए एक इंटरव्यू में सानिया मिर्जा ने बताया था कि वह अपने बेटे का करियर नहीं चुनेंगे। अपना करियर चुनने का हक सिर्फ उनके बेटे का होगा। वो चाहे तो डॉक्टर बने या क्रिकेटर या कुछ और। बेटे इजहान के जन्म के बाद सानिया मिर्जा अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सजग हैं।

Related News