आलिया भट्ट: 25 साल की आलिया ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। इनकी क्यूटनेस के आगे लाखों जवान दिल जान छिड़कते हैं।

प्रीती ज़िंटा: 43 की उम्र में प्रीती ज़िंटा अदाओं और मुस्कुराहट से सबको अपना दीवाना बना लेती हैं। बॉलीवुड की ये स्वीट डिंपल गर्ल फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। प्रीती आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब टीम की मालकिन का दायित्व निभा रही हैं।

गुल पनाग: 39 साल की गुल पनाग फिल्मों में तो ख़ास सफल नहीं हो सकी हैं। लेकिन उनके गालों पर पड़ने वाले डिंपल आपको घायल करने के लिए काफी हैं। गुल पनाग आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

किरण खेर: पंजाब के चंडीगढ़ से भाजपा की सांसद और एक्ट्रेस किरण खेर 62 साल की आयु में भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। जब वो हँसती हैं तो समझो कायनात ही बदल जाए। उनके पति प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर हैं।

बिपाशा बसु: 39 वर्षीय बिपाशा बसु ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी फिटनेस के जलवे बिखेरे हैं। बिप्स के नाम से मशहूर अभिनेत्री के गालों पर डिंपल उनकी सुन्दरता में चार चाँद लगा देते हैं। उन्होंने अभिनेता करण ग्रोवर से शादी की हैं।

दीपिका पादुकोण: दीपिका पादुकोण: शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ॐ शांति ओम' से दीपिका की फ़िल्मी गाड़ी चल पड़ी, आज वे बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। अभिनेता रणवीर सिंह के साथ उन्होंने हाल ही में शादी की हैं।

सुष्मिता सेन: मिस इंडिया और विश्वसुंदरी ख़िताब अपने नाम कर चुकी ये 42 साल की एक्ट्रेस अभी तक कुंवारी हैं। लेकिन इन्होने दो बच्चियों को गोद लिया हैं। सुष्मिता अपनी दिलकश अदाओं से कायल कर लेती हैं। इनकी ख़ूबसूरती किसी अप्सरा से कम नहीं हैं।

Related News