आजकल बॉलीवुड जगत में एक नया ट्रेंड का हवा चल रहा है। अक्सर ऐसा होता है कि अफेयर उसके बाद शादी लेकिन आजकल शादी से पहले एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हो रही है। जी हां हम बात कर रहे है एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स की जिन्होंने हाल ही में इस बात की जानकारी दी कि दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।

अर्जुन रामपाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की जानकारी दी। यह तीसरी बार है जब अर्जुन पिता बनने जा रहे हैं। अर्जुन ने साल 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी, और दोनों की दो बेटियां माहिका (17) और मायरा (13) हैं। वही गैब्रिएला की बात करे तो साउथ अफ्रीका की मॉडल हैं, और बॉलीवुड फिल्म सोनाली केबल में भी नजर आ चुकी हैं।

बताते चलें कि हाल ही में अर्जुन ने एक तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। इस तस्वीर में गैब्रिएला जमीन पर हाई स्लिट गाउन पहनकर बैठी हैं और बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा कि खुशकिस्मत हूं कि तुम साथ हो। इस बच्चे के लिए शुक्रिया।

Related News