बॉलीवुड में आज के समय में स्टार किड्स का दौर चल रहा है। जिस तरह इनके माता पिता सुर्ख़ियों में रहते हैं ठीक उसी तरह ही स्टार किड्स भी सुर्खियां बटोरने में किसी से कम नहीं है। बात करें अनन्या पाण्डेय, सुहाना खान या सबसे छोटे स्टार किड तैमूर अली खान की, सभी बेहद सुर्ख़ियों में हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं न्यासा देवगन की।

न्यासा केवल 15 साल की हैं और 15 साल की उम्र में भी वे बेहद स्टाइलिश हैं और अलग अलग तरह के शानदार आउटफिट्स पहनें स्पॉट होती हैं। न्यासा जब भी शॉपिंग या अन्य चीजों के लिए बाहर निकलती है तो कैमरा की नजरों में आ ही जाती है।

न्यासा देवगन आजकल सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वे एक बार अपनी मौसी तनीषा के साथ भी स्पॉट हुई। जिनमे उन्होंने हाथ में बैग पकड़ रखा था। इस से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे शॉपिंग कर रही होंगी।

आपको बता दे की न्यासा फ़िलहाल 15 वर्ष की है और अपनी पढाई में बिजी है लेकिन वे हर बार होने लुक के कारण सुर्ख़ियों में बनी ही रहती है।

Related News