बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आज अपना जन्मदिन नहीं मनाने वाले हैं। आपको बता दें, 8 सितंबर 2021 के दिन एक्टर की मां का निधन हो गया। वो 6 सितंबर को ही लंदन से मुंबई अपनी मां से मिलने वापस लौटे थे। लेकिन बीते रोज उनकी मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया। लेकिन उनके फैंस उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए बेहद रूचि दिखाते हैं। आज हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

filmysiyappa.com की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार के पास 2414 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। साल 2021 में उनका नेट वर्थ 325 मिलियन डॉलर बताया गया है। हर महीने वे 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हैं।

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार अक्षय अब एक फिल्म के लिए 135 करोड़ रुपए चार्ज करेंगे। अक्षय फिल्मों के अलावा ब्रांड इंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं। मुंबई के जुहू बीच के पास अक्षय अपने आलीशान घर में रहते हैं। इसके अलावा उनके पास कई अन्य प्रॉपर्टी भी है।

अक्षय के पास गाड़ियों का भी बड़ा कलेक्शन है। रिपोर्ट के अनुसार अक्षय के पास 11 लग्जरी कार है जिसकी कीमत करोड़ों में हैं। उनके पास Mercedes-Benz, Honda Crv, Bentley, Toyota, Porsche, Rolls Royce जैसी गाड़ियां मौजूद हैं। वहीं बाइक्स की बात करें तो Royal Enfield, Suzuki, Honda, Yamaha आदि है।

Related News