2017 में विश्व सुंदरी का खिताब जीत चुकीं मानुषी छिल्लर अब बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार है। खबरों के अनुसार मानुषी यशराज फिल्म्स के बैनर तले फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर मनीश शर्मा होंगे। अगर इस फिल्म में मानुषी की एंट्री हुई तो उनकी एक्टिंग काफी जबरदस्त होने वाली है। वैसे इस फिल्म को बनने में अभी काफी टाइम है।

खबरों के अनुसार इस फिल्म में मानुषी के साथ रणवीर सिंह नज़र आने वाले है। इससे पहले मानुषी और रणवीर एक टीवी एड में साथ दिख चुके हैं। बात करे टीवी एड की तो फैन्स ने इसे काफी पसंद किया है। यदि साथ फिल्म में आते हैं कि वह फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। कहा जा रहा है कि यशराज की यह फिल्म काफी बड़े स्तर पर बनाई जाएगी।

फिलहाल रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म 83 में व्यस्त हैं, जो कि क्रिकेट विश्व कप 1983 पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के बाद रणवीर तख्त में नजर आएंगे। जिसके बाद ही यशराज फिल्म शुरु कर पाएंगे।

Related News