बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी 27 साल की हो गई हैं। 13 जून 1993 में जन्मी दिशा को हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'भारत' में देखा गया था। फिल्म में दिशा पर फिल्माया गाना 'स्लो मोशन' काफी पॉपुलर हुआ है। वैसे मौका कोई भी दिशा पटानी को उनके फैशनसेंस और ग्लैमरस लुक के लिए जाना जाता है। वैसे आज बर्थडे के मौके पर हम आपको दिशा पटानी के बचपन से लेकर अब तक की अनसुनी बातें बताएँगे।

बचपन में दिशा बहुत क्यूट लगती थी। दिशा पटानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक्टिंग का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। यही नहीं, वो घर से भागकर मुंबई आ गई थीं।

दिशा ने क्रश को लेकर बात करते हुए ये भी बताया था कि रणबीर कपूर उनके सबसे बड़े क्रश थे। वो रोजाना अपने घर से जाते वक्त उसी रास्ते से निकलती थीं। जहां रणबीर कपूर के पोस्टर लगे होते थे। बार-बार वो मुड़-मुड़कर उन पोस्टर्स को देखती रहती थीं।

Related News