इंटरनेट डेस्क। देश की सेना 24 घंटे हमारी रक्षा में तैनात रहती है और हम उनके कारण ही चैन की नींद ले कर सो पाते हैं। वो सर्दी, गर्मी , बरसात सभी मौसम में देश की रक्षा करते हैं। लेकिन कई ऐसी बाते भी हैं जो आपको देश के सैनिकों के बारे में नहीं पता होगी।

लेकिन आज हम आपको सैनिकों के बारे में कुछ ऐसी बाते बताने जा रहे हैं जिन्हे जानने के बाद आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में से एक है। चीन की थल सेना के बाद भारतीय सेना दूसरे नंबर पर आती है।
दुनिया की सबसे पुरानी पैरामिलिट्री फोर्स असम रायफल्स है जिसकी स्थापना 1835 में की गई थी।

सियाचीन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध मैदान है। यहाँ का तापमान माइनस में रहता है। यहाँ आम इंसान रहने के बारे में भी सोच नहीं सकते हैं लेकिन देश के सैनिक यहाँ तैनात रहते हैं।
अगर बात जंगल में लड़ाई करने की करें तो भारत के सैनिक इसमें अव्वल है। इन्हे अलग अलग वातारवण के अनुसार खुद को ढालना आता है इस से ये घने जंगलों में आसानी से छिप जाते हैं। भारत के सैनिकों की सर्वाइवल ट्रिक सीखने अमेरिका और रूस भी आते हैं।

पूरे दुनिया में केवल 3 देशों के पास घुड़सवार सेना है और आपको यह जान कर नाज होगा कि भारत भी इनमे से एक है।
अगर किसी मुद्दे को शांति से निभाना है तो यह बात भारतीय सेना को अच्छे से आती है।

Related News