अगर आप लम्बे समय से नाइट शिफ्ट में काम कर रहें है तो आपको बता दे कि ये आपको सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है। इससे आपकी सेहत को नुकसान हो रहा है। इससे आपको कैंसर, हृदय रोग तथा तंत्रिका तंत्र से जुड़े गंभीर रोग होने का खतरा बढ़ सकता है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह पाया गया कि लगातार रात में नहीं सोने पर शरीर में ऐसी समस्याएं आ सकती हैं, जो शरीर में गंभीर रोगों की वजह बन सकती है।


नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों के स्वभाव में बजाय दिन में काम करने वाले लोगों के काफी अंतर हो जाता है। वे धीरे - धीरे अपनी ऑफिस की ज़िंदगी में ज़्यादा खो जाते है। ऐसे लोग ज़्यादातर स्वभाव में चीड़ - चिड़े रहते है। वे लोगों से बात करने में जल्दी ही इरिटेट हो जाते है। इनका ध्यान ऑफिस की तरफ ही लगा रहता है।


शोधार्थियों ने पाया कि अध्ययन में शामिल किए गए नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों के शरीर में डीएनए की मरम्मत की गति धीमी पड़ गई और इनके डीएनए को उन लोगों की तुलना में ज्यादा नुकसान पहुंचा जो रात्रिपाली में नहीं थे। यानी आपको बता दे के इसका असर आप पर ही नहीं आपके पार्टनर पर भी पड़ेगा। इसके चलते आप आने घर - परिवार के साथ कवालिटी टाइम कम बिता पाएंगे। इसका असर आपको शुरुआती दिनों में नहीं होगा। थोड़े टाइम बाद महसूस होगा।

Related News