भारत उन कई देशों में से एक है जिस पर अंग्रेजो ने कई सालों तक राज किया था। अंग्रेजो ने भारत पर लगभग 200 साल तक राज किया था और भारत 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजो की इस हुकूमत से आजादी मिली थी। ये बात तो आप सभी जानते होंगे कि भारत को पहले सोने की चिड़िया कहा जाता था लेकिन आजादी के समय भारत दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक बन गया था। इसका कारण अंग्रेजो द्वारा भारत को लूटना और लूटा हुआ धन अपने साथ इंग्लैंड लेकर जाना था।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत पर अपनी लगभग 200 साल की हुकूमत में अंग्रेजो ने यहाँ से कितना धन लूटा था। चलिए आज हम आपको बताते है कि अंग्रेजो ने भारत का कुल कितना धन लूटा था ?

वैसे तो अंग्रेजो द्वारा भारत से लूटे हुए धन का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है लेकिन प्रसिद्ध अर्थशास्त्री उत्सा पटनायक द्वारा भारत और ब्रिटेन के बीच राजकोषीय संबंधों पर लिखे गए एक लेख के अनुसार अंग्रेज़ों ने 200 साल में भारत का करीब 45 ट्रिलियन डॉलर धन लूटा था जो कि लगभग 3,19,29,75,00,00,00,000 रुपये के बराबर है। अंग्रेजो द्वारा इस कदर लूटे जाने का भारत की अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा असर हुआ था।

हालाँकि पटनायक द्वारा बताई गई यह रकम एक संभावित रकम है लेकिन इस से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत को गरीब बनाने में अंग्रेजो का कितना बड़ा हाथ था। इसका बड़ा असर भारत की प्रति व्यक्ति आय पर भी पड़ा था। हालाँकि अंग्रेजो ने इस बात को कभी स्वीकार नहीं किया कि उन्होंने भारत से इतनी अधिक मात्रा में धन लूटा था।

Related News