सवाल- हवा हमे दिखाई क्यों नहीं देती ?
जवाब- हवा में मूल रूप से नाइट्रोजन और ओक्सीजन मौजूद होती है ये पारदर्शी गैस हैं और जब इनपर प्रकाश की किरणें पड़ती हैं तो वो प्रतिबिम्बित नहीं होती है जिसके कारण हवा हमें दिखाई नहीं देती।
सवाल- पृथ्वी पर सबसे गहरा स्थल कौन सा है?
जवाब- मृत सागर या डेड सी।
सवाल- संसार का सबसे बड़ा कछुआ कहां पाया जाता है?
जवाब- गैलापागोस द्वीपसमूह के सात द्वीपों पर पाया जाने वाला गैलापागोस कछुआ या गैलापागोस विशाल कछुआ (Galápagos Tortoise) संसार का सबसे बड़ा कछुआ है।
सवाल- भारत रत्न प्राप्त करने वाली पहली महिला कौन थी?
जवाब- इंदिरा गाँधी.
सवाल- भूकंप की तीव्रता मापने वाली यंत्र को क्या कहते हैं ?
जवाब- रिक्टर पैमाना (Richter magnitude scale) भूकंप की तरंगों की तीव्रता मापने का एक गणितीय पैमाना है।
सवाल- भारत के किन राज्यों में उर्दू को द्वितीय भाषा का दर्जा प्रदान किया गया है ?
जवाब- बिहार और उत्तर प्रदेश।
सवाल- भारत की पहली किन्नर डॉक्टर कौन है?
जवाब- डॉ प्रिया केरल और भारत की पहली किन्नर डाक्टर है.

Related News