केरियर डेस्क। भारतीय रेलवे नेटवर्क आज दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क माना जाता है। भारत में रोजाना हजारों की संख्या में ट्रेनों का संचालन किया जाता है जिनमें लाखों की संख्या में यात्री सफर करते है। कई परीक्षाओं में भारतीय रेलवे से संबंधित सवाल भी पूछे जाते हैं। कई प्रतियोगी परीक्षाओं में यह सवाल पूछा जा चुका है कि आजाद भारत के प्रथम रेल मंत्री कौन थे, हालांकि कई लोग इसका सही जवाब नहीं दे पाते हैं। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि जॉन मथाई आजाद भारत के प्रथम रेल मंत्री थे, जिन्होंने स्वतंत्र भारत का पहला रेल बजट भी प्रस्तुत किया था।

Related News