कैरियर डेस्क। दोस्तों नदिया प्राकृतिक धरोवर है जो हमें कई फायदे और पीने लायक जल भी देती है। हम आपको बता दें कि सामान्य ज्ञान के रूप में भी भारत की नदियों को शामिल किया गया है। भारत में आयोजित की जाने वाले अलग-अलग परीक्षाओं में भारत की नदियों से संबंधित कई सवाल भी पूछे जाते हैं। कई प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ प्रशासनिक इंटरव्यूज में यह सवाल पूछा जा चुका है कि किस नदी को ‘बिहार का शोक’ कहा जाता है, हालांकि कई लोग इसका सही जवाब नहीं दे पाते हैं। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि कोसी नदी को बिहार का शोक कहा जाता है। बता दे कि मानसून के समय यह नदी विभिन्न नदियों के जलो को सम्मिलित कर के धाराप्रवाह से बिहार में घुसती हैं बिहार में बाढ़ की स्थिति आ जाती है जिससे अपार जनधन की हानि होती है फसलें बर्बाद हो जाती हैं। यही कारण है कि कोसी नदी को बिहार का शोक कहा जाता है।

Related News