केरियर डेस्क। दोस्तों पूरी दुनिया में अलग-अलग टकसाल बनी हुई है जहां पर सिक्को निर्माण किया जाता है। हम आपको बता दें कि पूरी दुनिया में बनी कई टकसाल ऐसी भी है, जो अपनी अनोखी और खास खूबी के कारण चर्चित है। कई प्रतियोगी परीक्षाओं में टकसाल से संबंधित सवाल भी पूछे जाते हैं। हम आपको बता दें कि कई प्रतियोगी परीक्षाओं में यह सवाल पूछा जा चुका है कि दुनिया की सबसे बड़ी टकसाल कौन सी है, हालांकि अधिकतर लोग इस सवाल का सही जवाब नहीं दे पाते हैं। जानकारी के लिए हम आपको बता दे की संयुक्त राज्य अमेरिका की फिलाडेल्फिया टकसाल को दुनिया की सबसे बड़ी टकसाल माना जाता है। बता दे कि एक अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड रिटनहाउस को उस समय के राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन द्वारा टकसाल का पहला निदेशक नियुक्त किया गया था।

Related News