सवाल- चिप्स के पैकेट में कौन सी गैस भरी होती है?
जवाब- नाइट्रोजन गैस. (नाइट्रोजन गैस भरने से चिप्स कुरकुरे बने रहते हैं जबकि ऑक्सीजन गैस भरी जाए तो चिप्स जल्दी ही खराब हो जाएंगे).
सवाल- दुनिया का सबसे बड़ा बरगद का पेड़ कहां है?
जवाब- दुनिया का सबसे बड़ा बरगद का पेड़ पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हैं। इस पेड़ को ‘द ग्रेट बनियन ट्री’ (The Great Banyan Tree) के नाम से मशहूर है। बता दें कि ये विशालकाय बरगद का पेड़ 250 साल से भी ज्यादा पुराना है। दुनिया का ये सबसे बड़ा बरगद का पेड़ भारत में कोलकाता के आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डेन में है। जानकारी के मुताबिक, इस पेड़ को 1787 में यहां स्थापित किया गया था।
सवाल- वायुमण्डलीय दाब मापने का पैमाना क्या है?
जवाब- बैरोमीटर
सवाल- रविन्द्रनाथ टैगोर ने भारत के अलावा किस देश का राष्ट्रीय गान लिखा?
जवाब- बांग्लादेश
सवाल- दिल्ली की सुल्तान रजिया सुल्तान किसकी पुत्री थी?
जवाब- शम्स-उद-दिनइल्तुतमिश
सवाल- कंप्यूटर की-बोर्ड के कौन से बटन पर उसका नाम नहीं होता है?
जवाब- स्पेस बार
सवाल- भोजन में उपस्थित ऊर्जा को किसमें मापा जाता है?
जवाब- कैलोरी

Related News