कैरियर डेस्क। राष्ट्रपति दुनिया में लगभग सभी देशों में महत्वपूर्ण व्यक्ति माना जाता है। हम आपको बता दें कि राष्ट्रपति का चुनाव दुनिया के ज्यादातर देशों में 5 साल में एक बार होता है। दोस्तों आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे है, जहां 1 घंटे के अंदर ही 3 राष्ट्रपति बदले थे। जी हां दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि मेक्सिको में 19 फरवरी 1913 को मेक्सिको के राष्ट्रपति फ्रांसिस्को आई मैडेरो थे, जैसे ही वह राष्ट्रपति पद से हटे उसके 1 घंटे के अंदर ही पेड्रो लस्कुरिन राष्ट्रपति बने लेकिन कुछ ही मिनटों में पेड्रो ने भी राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। दोस्तों पेड्रो के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देते ही विक्टोरियानो हुएर्टा मैक्सिको के राष्ट्रपति बने। इस तरह मात्र 1 घण्टे में मेक्सिको में तीन अलग-अलग राष्ट्रपति चुने गए जो एक अजीब घटना है।

Related News