कैरियर डेस्क। दोस्तों रोजाना हम कितना भी काम कर ले रात को सोना हमारे लिए बेहद आवश्यक होता है, जो हमें दूसरे दिन के लिए भरपूर एनर्जी प्रदान करता है। आमतौर पर दुनिया के लगभग सभी जगहों पर 12 घंटे का दिन तो 12 घंटे की रात होती है, हालांकि कुछ जगहों पर यह एक-दो घंटे कम ज्यादा भी हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे है, जहां सिर्फ 40 मिनट की ही रात होती है। जी हां दोस्तों कई प्रतियोगी परीक्षाओं में यह सवाल पूछा जा चुका है कि ऐसा कौन सा देश है जहां सिर्फ 40 मिनट की ही रात होती है, हालांकि कई लोग इस सवाल का सही जवाब नहीं दे पाते हैं। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि नार्वे एक ऐसा देश है जहां पर सिर्फ 40 मिनट की ही रात होती है। इस कारण नार्वे को पूरी दुनिया में कंट्री ऑफ मिडनाइट सन के नाम से भी जाना जाता है।

Related News