इंटरनेट डेस्क। किसी भी कंपनी में काम करने वाला हर इंसान अपनी सैलरी की तारीख का इंतजार करता है। चाहे वो किसी प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा हों या सरकारी विभाग में हों सैलरी का इंतजार हर किसी को रहता है। इसके अलावा ऐसे भी बहुत सारे लोग हैं जो काम करने के बाद भी अपनी सैलरी से कभी खुश नहीं होते हैं। ऐसे लोगों को हमेशा ही अपनी सैलरी से ज्यादा की इच्छा रहती है।

आज हम सैलरी की बात अब कर ही रहे हैं तो आपको ये बताना चाहेंगे कि भारत में सबसे ज्यादा सैलरी कौन लेता है या फिर किस इंसान की कमाई हम सब में से ज्यादा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस इंसान को सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है वो भारत के ही हैं और दुनिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनी में वो काम करते हैं।

इनको मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी-

भारत मे सबसे ज्यादा सैलरी गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को मिलती है। इनका जन्म 12, जुलाई 1 972 में तमिलनाडु के एक गांव मदुरई में हुआ था। इनकी जिंदगी की कहानी भी एक गरीब परिवार से शुरू हुई और आज वो इस मुकाम पर अपनी मेहनत के बल पर है।

अब हैं गूगल के सीईओ-

आईआईटी खड़गपुर से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद आज सुंदर Google कंपनी के सीईओ पद पर काम करते हैं। इनकी एक दिन की सैलरी 3 करोड़ रूपये है। Google दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और बड़ी आईटी कंपनी है और सुंदर इसी कंपनी के सबसे उंचे पद पर आज काम कर रहे हैं।

हम हर भारतीयों के लिए आज यह बहुत ही गर्व की बात है कि भारत का नागरिक आज दुनिया की इतनी बड़ी कंपनी के लिए काम कर रहा है और भारत का नाम रोशन कर रहा है।

Related News