बॉलीवुड मूवीज में हॉस्टल लाइफ के बारे में बहुत कुछ दिखाया जाता है जिसे देखने के बाद सभी टीन एज वाले स्टूडेंट्स यही चाहते हैं कि उन्हें भी हॉस्टल में रहने का मौका मिले। पहले स्टूडेंट ऑफ़ दा ईयर मूवी में स्टूडेंट लाइफ के बारे में दिखाया गया जिसमे स्टूडेंट्स डिजाइनर कपड़ों में यहाँ वहां घूमते नजर आए हैं। बॉलीवुड मूवीज में हॉस्टल लाइफ को ऐसा दिखाया जाता है जिसमे जरा भी सच्चाई नहीं है।

आज हम आपको बॉलीवुड मूवीज में गर्ल्स हॉस्टल के बारे में दिखाई गई कुछ ऐसी बातों से रूबरू करवाने जा रहे हैं जो कि बीएस फिल्मों में ही होती है और असल जिंदगी से इनका कोई लेना देना नहीं है।

आइये जानते हैं।

1 – लड़कियां हॉट लिंगरीज में यहाँ वहां नहीं घूमती है:

आपने करण जौहर की फिल्म में लड़कियों को हॉट ऑउटफिट्स या लिंगरीज में यहाँ वहां घूमते देखा होगा। लेकिन असल जिंदगी में लड़कियां हॉस्टल में ऐसे कपड़े पहन कर नहीं घूम सकती है। कई ग्वर्मेंटस हॉस्टल्स में तो शॉर्ट्स आदि पहनने पर भी प्रतिबंध लगाया जाता है।

2 – मूवीज में गर्ल्स के बीच दिखाई गई कैट फाइट इतनी हॉट नहीं होती जितनी दिखाई जाती है

हां ये बात सही है कि हॉस्टल्स में ग्रुपिंग या पीठ पीछे एक दूसरे की बुराई करना आदि आम है लेकिन मूवीज में जिस तरह गर्ल्स के बीच की कैट फाइट को दिखाया जाता है उसमे सच्चाई नहीं है। गवर्मेंट हॉस्टल्स में धमकाने आदि जैसी घंटनाएँ आम है लेकिन ये लड़ाईयां इतनी नाजुक नहीं होती जैसा कि फिल्मों में दिखाया जाता है।

3 – लड़कियां रात को पिलो फाइट नहीं करती है

लड़कियां रात को हॉस्टल में पिलो फाइट नहीं करती है बल्कि इसके बजाय वे अपने सेमेस्टर्स के लिए रात को जाग कर पढ़ाई करती है। हाँ रात को अपनी मिड नाइट भूख भगाने के लिए 3-4 बजे मैगी बनाना आम है।

4 – लड़कियां हॉस्टल में केवल कपड़ों और मेकअप के बारे में ही बात नहीं करती है

हॉस्टल में लड़कियों के पास डिस्कस करने के लिए केवल मेकअप और कपड़ों से रिलेटेड टॉपिक्स ही नहीं होते हैं बल्कि लड़कियां इसके अलावा भी कई टॉपिक्स पर बात करती है।

Related News