इस दुनिया में कई बुद्धिमान व्यक्तियों ने जन्म लिया है। इन्होने अपने आविष्कारों और विशेष तरह की खोजों के कारण दुनिया को बदल कर रख दिया है। दुनिया के इन सबसे बुद्धिमान व्यक्तियों के बारे में आप भी जानते होंगे और आज भी विश्व भर में इन्हे याद किया जाता है। ये जीनियस हैं और इनके आविष्कारों के कारण बहुत सी असंभव काम संभव हो पाए हैं।

अलेक्जेंडर द ग्रेट:- सिकंदर या अलेक्जेंडर द ग्रेट मकदूनियाँ, (मेसेडोनिया) का ग्रीक प्रशासक था। इनके नेतृत्व को काफी कुशल माना जाता है। जिस जमीन के बारे में प्राचीन ग्रीक जानते थे, उस भूमि को इन्होने अपनी मृत्यु तक लगभग आधा जीत लिया था। इनकी बुद्धिमता का परिचय आज भी लोग देते हैं।

थॉमस एडिसन:- थॉमस एडिसन ने बल्ब का आविष्कार थॉमस एडिसन ने ही किया था। आज जो बल्ब आप देख सकते हैं वो इन्ही की मेहनत का नतीजा है। लेकिन बता दें कि ये काम जरा भी आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत भी करनी पड़ी थी। इसमें वे हजारों बार असफल हुए। 10 साल की आयु में उन्होंने अपनी पहली प्रयोगशाला बना ली थी। वे बचपन से ही काफी बुद्धिमान रहे हैं।

गैलीलियो गैलीली:- गैलीलियो गैलीली एक गणितज्ञ, इटालियन भौतिक विज्ञानी खगोलशास्त्री और दार्शनिक थे; जिन्होने आधुनिक वैज्ञानिक क्रांति की नींव रखी थी। इन्होने कई अविष्कार किए लेकिन खास तौर पर इन्होने त्वरित पिंडो की गति की खोज की जिसे आज सभी पाठशालाओ और विश्वविद्यालयो मे पढाया जाता है। ये भी बेहद इंटेलिजेंट थे।

आइज़क न्यूटन:- जिस वर्ष गैलीलियो गैलिली का निधन हुआ उसी साल न्यूटन का जन्म हुआ। गुरुत्वकर्षण बल यानि ग्रेविटी की खोज न्यूटन ने की थी। जब वे एक सेब के पेड़ के नीचे बैठे थे और सेब इनके ऊपर गिरा तब इन्हे पहली बार ये विचार आया। इसके अलावा उन्होंने मोशन और calculus थ्योरी भी दी।

अल्बर्ट आइंस्टीन:-अल्बर्ट आइंस्टीन महान वैज्ञानिक थे। इन्होने अपने सापेक्षता के सिद्धांत (Theory of Relativity) से ब्रह्मांड के नियमों को समझाया।

Related News