महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए उम्मीदवारों की तलाश कर रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट- policerecruitment2022.mahait.org और mahapolice.gov.in से आवेदन कर सकते हैं।

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2022 पंजीकरण प्रक्रिया आज (9 नवंबर) से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। महाराष्ट्र पुलिस इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 14956 रिक्तियों को भरने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022: महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी: 09 नवंबर
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 नवंबर

महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022: रिक्ति विवरण

पुलिस कांस्टेबल: 14956 पद
एसआरपीएफ पुलिस कांस्टेबल: 1204 पद
ड्राइवर पुलिस कांस्टेबल: 2174 पद

महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल नौकरी 2022: आवेदन कैसे करें

  • महाराष्ट्र पुलिस की वेबसाइट यानी policerecruitment2022.mahait.org पर जाएं।
  • पोस्ट के लिए रजिस्टर करें।
  • पंजीकरण के बाद, अपने खाते में लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरिये।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

Related News