इंटरनेट डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की देश में बहुत से सरकारी और निजी इंजिनियरिंग कॉलेज हैं। इन इंजिनियरिंग कॉलेजों में हर साल लाखों स्टूडेंट्स ऐडमिशन लेते हैं। आज हम आपको देश के टॉप 5 इंजिनियरिंग कॉलेजों के बारे में बता रहे है। तो दोस्तों आप भी इन कॉलेजों के बारे में जान लीजिये।

IIT, कानपुर

आईआईटी कानपुर वर्ष 1959 में संसद के एक अधिनियम द्वारा स्थापित किया गया था। 1963 में संस्थान को कानपुर के कल्याणपुर गांव के पास ग्रांड ट्रंक रोड पर अपने वर्तमान स्थान पर स्थांतरित किया गया। अर्थशास्त्री जॉन केनेथ गालब्रेथ के मार्गदर्शन में आईआईटी कानपुर कंप्यूटर सायेंस एजुकेशन प्रदान करने वाला भारत में पहला संस्थान था।

IIT, खड़गपुर

आईआईटी खड़गपुर भारत सरकार द्वारा 1951 में स्थापित किया गया। आज इसकी गणना भारत के सर्वोत्तम इंजिनियरिंग संस्थानों में होती है। 15 सितंबर 1956 को भारतीय संसद ने 'इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी, खड़गपुर अधिनियम' पारित किया जिसके तहत संस्थान को 'राष्ट्रीय महत्व के संस्थान' का दर्जा मिला।

BITS, पिलानी

बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी ऐंड सायेंसेज (BITS) संस्थान की स्थापना घनश्याम दास बिरला द्वारा 1929 में एक इंटरकॉलेज के रूप में की गई थी। पिलानी के अलावा BITS के कैंपस गोवा, हैदराबाद और दुबई में भी हैं।

IIT, बीएचयू

दोस्तों आपको बता दे की इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) की स्थापना 1919 में उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में हुई थी। इसके तहत 13 विभागों और 3 इंटर-डिसिप्लिनरी स्कूलों में तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाती है।

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली

दोस्तों आपको बता दे की साल 1940 में दिल्ली पॉलिटेक्निक के रूप में स्थापित यह तकनीकी स्कूल, भारतीय उद्योगों की मांगों को पूरा करने के उद्देश्य से बनाया गया था और उस समय यह भारत सरकार के सीधे नियंत्रण में था। 1965 में इसका नाम बदलकर दिल्ली इंजिनियरिंग कॉलेज कर दिया गया।

Related News