किस कंपनी के कर्मचारियों को अच्छी सैलरी मिलती है, या किस देश के लोग ज्यादा पैसा कमाते हैं ये कुछ सवाल हर किसी के मन में आते ही हैं। आपको अपने पड़ोसी की सैलरी देखकर जलन होती होगी या किसी आस-पास के लोगों की देखकर आपको बुरा लगता होगा। आज हम जो आपको बताने जा रहे हैं उसके बाद आपको और हैरानी होगी कि किस देश के लोग आपसे ज्यादा पैसे कमाते हैं।

आजकल आपको कितनी सैलरी मिलती है यह आप किस देश में काम कर रहे हैं या किस कंपनी में कर रहे हैं इसी पर निर्भर करता है। तो चलिए आइए जानते हैं।

स्विटजरलैंड-

स्विटजरलैंड को आपने बॉलीवुड की फिल्मों में खूबसूरत वादियों के नजारों में देखा होगा लेकिन क्या आपको पता है कि यहां काम करने वाले लोगों को कितनी सैलरी मिलती है। कुछ समय पहले आई आईएमडी की एक रिपोर्ट में यह बताया गया था कि स्विटजरलैंड में नौकरी करने वाले साल में औसतन करीब 63.60 लाख रुपये की सैलरी लेते हैं।

अमेरिका-

अगर अमेरिका की बात करें तो यह दूसरे नंबर पर आता है। इस देश में काम करने वाले प्रोफेशनल लोग साल का करीब 42 लाख कमा लेते हैं।

लग्जमबर्ग-

यूरोप के इस देश में लोग चाहे कम रहते हों लेकिन यहां काम करने वाले कर्मचारियों को सैलरी देने के मामले में पूरी दुनिया में यह तीसरे स्थान पर आता है। इस देश के कर्मचारियों को सालाना करीब 40.11 लाख रूपये मिलते हैं।

हांगकांग-

इस देश में काम करने वाले लोगों का सलाना वेतन 30.93 लाख रुपये है।

जापान-

ऐसा माना जाता है जापान में काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा मेहनती होते हैं लेकिन लोगों को सैलरी देने के मामले में यह देश पूरी दुनिया में पांचवें नंबर पर आता है। यहां के लोग साल भर में लगभग 33.08 लाख रुपये कमा लेते हैं।

Related News