भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के 1,422 सर्किल आधारित अधिकारी (सीबीओ) पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in या ibpsonline.ibps.in पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना आवश्यक है जो ऑनलाइन परीक्षा, स्क्रीनिंग और साक्षात्का तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। र।

एसबीआई सीबीओ भर्ती 2022: रिक्ति विवरण
नियमित रिक्तियां: 1400 पद
भोपाल: 175 पद
भुवनेश्वर: 175 पद
हैदराबाद: 175 पद
जयपुर: 200 पद
कोलकाता: 175 पद
महाराष्ट्र: 200 पद
उत्तर पूर्वी: 300 पद

एसबीआई सीबीओ भर्ती 2022: महत्वपूर्ण तिथियां यहां देखें

आवेदन का ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क का भुगतान: 18 अक्टूबर से 07 नवंबर, 2022 तक
ऑनलाइन टेस्ट के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करें: नवंबर/दिसंबर 2022 (अस्थायी)
ऑनलाइन टेस्ट: 04 दिसंबर 2022 (टेंटेटिव)

मूल वेतन 36,000/ रुपए है। अधिकारी समय-समय पर लागू नियमों के अनुसार डीए, एच.आर.ए / लीज रेंटल, सी.सी.ए, मेडिकल और अन्य भत्तों और अनुलाभों के लिए भी पात्र होंगे।

Related News