राजनीति एक ऐसा क्षेत्र हैं जहां कोई तो अपनी मर्जी से जाता है तो कोई ले जाया जाता है। राजनीति में सक्रिय रूप से रहने के बाद हर तरह की सुविधाओं का सुख लेने के लिए हर कोई तैयार रहता है। आजकल कई कॉलेजों से निकलने वाले युवा राजनीति में करियर बनाने की इच्छा रखते हैं।

लेकिन नेताओं को इतनी सारी सुविधाएं मिलती है क्या आप जानते हैं देश के इन नेताओं को सैलरी के रूप में क्या मिलता है। कितनी सैलरी लेते हैं हमारे नेता जी, आइए जानते हैं। आज हम आपको राष्ट्रपति से लेकर हर नेता की सैलरी बताने जा रहे हैं।

1. राष्ट्रपति की सैलरी-

भारत का सबसे बड़ा पद माने जाने वाले राष्ट्रपति पद पर बैठे व्यक्ति को सैलरी के रूप में हर महीने 1 लाख 50 हजार रूपये मिलते हैं। इसके अलावा इस पद पर और भी कई तरह की आलीशान सुविधाएं मिलती है।

2. उपराष्ट्रपति की सैलरी-

देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए 1 लाख 50 हजार रूपये की सैलरी दी जाती है जिसमें घर के अलावा कई सरकारी सुविधाएं शामिल हैं।

3. प्रधानमंत्री की सैलरी-

देश की राजनीति और लोकसभा का सबसे बड़ा नेता माने जाने वाले प्रधानमंत्री पद के लिए सैलरी के तौर पर 1 लाख 60 हजार दिए जाते हैं।

4. मुख्यमंत्री-

हमारे देश में जितने भी राज्य हैं सबकी सरकारों के मुखिया अलग-अलग सैलरी के रूप में लेते हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की सैलरी की बात करें तो वो सबसे ज्यादा 4 लाख 21 हजार रूपये थी वहीं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार सबसे कम सैलरी लेने के रूप में भी जाने जाते हैं।

5. लोकसभा के सांसद की सैलरी-

लोकसभा के रूप में चयनित सांसद को सैलरी के रूप में सरकार की तरफ से 50 हजार रूपये दिए जाते हैं।

Related News