भारतीय नौसेना (Indian Navy) में कई पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इनमे नौसेना आयुध निरीक्षण कैडर (NAIC), सामान्य सेवा/ हाइड्रोग्राफी कैडर, इंजीनियरिंग शाखा [सामान्य सेवा], विद्युत शाखा [सामान्य सेवा] आदि पद शामिल है। कुल 102 पदों के लिए आवेदन जारी किया गया है। जो भी कैंडिडेट्स इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं वे पूरी जानकारी हमारी इस खबर के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। आइये जानते हैं रिक्रूटमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी के बारे में।

पदों की संख्या - 102 पद

पदों का नाम -

नौसेना आयुध निरीक्षण कैडर (NAIC)
इंजीनियरिंग शाखा [सामान्य सेवा]
सामान्य सेवा / हाइड्रोग्राफी कैडर
विद्युत शाखा [सामान्य सेवा]

कब तक कर सकते हैं आवेदन - कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 2019-02-01 तक आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता - इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। अन्य जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।

क्या है एज लिमिट - इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की जन्म तारीख 2 जनवरी 1995 और 01 जुलाई 2000 के बीच होनी चाहिए।

सैलरी- कैंडिडेट्स को 56,100 से 1,36,900 रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी।

कैसे होगा सेलेक्शन- जहाँ तक सेलेक्शन की बात करें तो कैंडिडेट्स का सेलेक्शन SSB इंटरव्यू और टेस्ट में उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें - यदि आप इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं तो आप ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।

Related News