रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने 351 तकनीशियन-ए के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 3 जून से आवेदन किए जा सकते हैं। रिक्रूटमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी हमारी इस खबर में दी गई है। आइए जानते हैं रिक्रूटमेंट से जुड़ी जानकारी।

विभाग का नाम: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
कुल पद: 351
पदों का नाम: तकनीशियन -ए
अप्लाई करने के लिए लास्ट डेट: 26 जून, 2019


एज लिमिट: इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। आयु की पूरी जानकारी विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
एलिजिब्लिटी: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार कैंडिडेट्स के पास 10वीं की डिग्री होना जरूरी है।


कैसे होगा सेलेक्शन:कैंडिडेट्स का सेलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम के आधार पर होगा।
कैसे करें आवेदन: आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Related News