इंटरनेट डेस्क। नौकरी पाने के लिए अधिकतर लोग सीवी बनाते हैं। जिसके अंदर वे अपनी और अपने काम से जुड़ी जानकारियां लिखते हैं। हर किसी की कोशिस होती हैं कि, वह जितना संभव हो सके अपने सीवी को उतना अच्छा बनाये ताकि सामने वाले को वह बेहद आकर्षक लगे और उसे नौकरी मिल सके। सीवी को लेकर चीन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया हैं। बता दे चीन में अपने 5 साल के बच्चे के लिए पेरेंट्स ने 15 पन्नों का सीवी तैयार किया हैं।

जी हाँ, आप सोच रहे होंगे कि महज पांच साल के बच्चे के लिए सीवी की क्या आवश्यकता। लेकिन यह सच हैं। हम आपको बता दे चीन के संघाई में एक पेरेंट्स ने अपने पांच साल के बच्चे का सीवी बनाया हैं जोकि पूरे 15 पन्नों का हैं। इस सीवी को बनाने का उद्देश्य बच्चे को एक अच्छे स्कूल में प्रवेश दिलवाना हैं। सोशल मीडिया पर यह सीवी चर्चा का विषय बना हुआ हैं। इस सीवी में बच्चे की अच्छाईयों, प्रतिभा, अच्छे व्यक्तित्व सहित सकारात्मक गुणों की जानकारी हैं।

पेरेंट्स ने अपने बच्चे की साल 2018 में पढ़ी गईं 408 किताबों का जिक्र भी इस किताब ने किया हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे चीन में प्राथमिक विद्यालय की शुरुआत 6-7 साल की उम्र में होती हैं। इसके कारण ही वहां स्कूलों में प्रतिस्पर्धा भी काफी अधिक हैं।

Related News