NDA यानी नेशनल डिफेंस अकैडमी एक परीक्षा है जो यूपीएससी द्वारा साल में 2 बार आयोजित होती है। इसे सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इसलिए कई स्टूडेंट्स इसे पहली बारी में क्लियर नहीं कर पाते हैं फिर भी कई स्टूडेंट्स के मन में यह सवाल जरुर होता है कि इस परीक्षा को पहली बारी में आखिर कैसे क्लियर किया जाए? आज हम आपको ऐसी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस आपको इस परीक्षा को पहली बार में पास करने के लिए ध्यान में रखनी है।

आइये जानते हैं इस बारे में।
गणित की करें तैयारी: इस एग्जाम के 2 भागों गणित और सामान्य जागरूकता शामिल है। गणित के प्रश्न थोड़े कठिन आते हैं इसलिए इसका अभ्यास करना बेहद जरूरी है। इसके अलावा आपको प्रश्नों को कम समय में हल करना होगा, इसके लिए शॉर्टकट ट्रिक से प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें। शोर्टजट ट्रिक से प्रश्नों को हल करने के लिए आपको बेहद अभ्यास करने की जरूरत होगी।

टाइम मैनेजमेंट: टाइम मैनेजमेंट सफलता की कुंजी है। उस प्रश्न को सॉल्व करने में अपना टाइम वेस्ट ना करें जिसके बारे में आपको कोई जानकारी नहीं है बल्कि दूसरे प्रश्न को सॉल्व करें। इस से आपके समय की बचत होगी।

नेगेटिव मार्किंग से रहें सावधान: गलत प्रश्न के परिणामस्वरूप 0.25 मार्क की नेगेटिव मार्किंग होती है! इसका मतलब यह है कि यदि आपने 4 गलत उत्तरों का प्रयास किया है तो आप अपने ग्रैंड टोटल स्कोर से 1 अंक कटवा सकते हैं, इसलिए जिस प्रश्न में आपको डाउट है उसे आपको हल नहीं करना चाहिए।

अंग्रेजी भी पढ़ें: प्रश्न पत्र के दूसरे भाग में अंग्रेजी आती है इसलिए आपको अंग्रेजी पर भी ध्यान देना चाहिए। अंग्रेजी को बेहतर करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इंग्लिश न्यूजपेपर पढ़ें। इसके अलावा किताबें, उपन्यासइत्यादि पढ़ना आपको व्याकरण को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

करंट अफेयर्स से अपडेट रहें: आपको करंट अफेयर्स के बारे में भी पता होना चाहिए। इसके लिए आपको समाचार पत्र पढ़ने चाहिए और न्यूज देखनी चाहिए।

भारतीय इतिहास खंड: भारतीय इतिहास के भी परीक्षा में सवाल पूछे जाते हैं। इसमें भी आप अच्छा स्कोर कर सकते हैं। इसके लिए आपको प्राचीन इतिहास, मध्ययुगीन इतिहास और आधुनिक इतिहास पढ़ना चाहिए।

कोचिंग: समय बचाने के लिए, उचित और लगातार अध्ययन के लिए आप कोचिंग की मदद भी ले सकते हैं। इस से आपको काफी फायदा मिल सकता है।

Related News