नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने 177 डेवलपमेंट असिस्टेंट और डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी nabard.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन चरण- I (प्रारंभिक) परीक्षा 6 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

नाबार्ड भर्ती 2022: रिक्ति विवरण

विकास सहायक: 173 पद
विकास सहायक (हिंदी): 4 पद

नाबार्ड भर्ती 2022: शैक्षिक योग्यता

पदों के अनुसार योग्यता अलग अलग है। इसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जानकारी लेनी चाहिए।

नाबार्ड भर्ती 2022: आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाएं
  • होमपेज पर करियर टैब पर जाएं।
  • Development Assistant/Development Assistant (Hindi) 2022 posts” लिंक पर क्लिक करें
  • पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • आवश्यक विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

नाबार्ड भर्ती 2022: चयन प्रक्रिया: अंतिम चयन के लिए राज्यवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा (चरण- I) में प्राप्त अंकों को चयन के लिए अंतिम योग्यता सूची तैयार करने में नहीं जोड़ा जाएगा। अंतिम योग्यता सूची तैयार करने के लिए केवल मुख्य परीक्षा (चरण- II), वस्तुनिष्ठ परीक्षा और वर्णनात्मक परीक्षा दोनों में प्राप्त अंकों को जोड़ा जाएगा।

Related News