सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखी गई थी और उसके बाद से ही लगातार राम मंदिर का निर्माण कार्य लगातार जोर शोर से चल रहा है। इसे लेकर अब राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा एक अपडेट दी गई है और उसके जरिए बताया गया है कि राम मंदिर के कार्य में अब तक 40% तक काम पूरा हो चुका है।

इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए राम जन्म भूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय द्वारा मीडिया में दी गई जानकारी के अनुसार बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए भूमि पूजन के 2 साल बाद अब अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का काम 40% तक पूरा हो चुका है।लगातार राम मंदिर को लेकर अपडेट राम भूमि जन्म भूमि ट्रस्ट द्वारा सोशल मीडिया एवं मीडिया के द्वारा दी जाती रही है। इसके अलावा आपको बता दें कि देश भर के करोड़ों लोगों की आस्था राम जन्मभूमि से जुड़ी हुई है और इसे लेकर जुड़ी हर जानकारी पर लोगों की नजर रहती है।वहीं इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया है कि, "प्लिंथ का 80% से ज़्यादा काम हो चुका है...मंदिर में दर्शन दिसंबर 2023 से शुरू होने की.. संभावना है।"

Related News