एनएमसी ने एमबीबीएस कोर्स के नये सत्र 2022-23 का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। एमबीबीएस कोर्स करीब छह महीने देरी से समाप्त होगा। वर्ष 2022 एमबीबीएस का सत्र 31 मई 2028 को समाप्त होगा। जबकि इसे नवंबर-दिसंबर 2027 को समाप्त होना चाहिए था, लेकिन काउंसिलिंग प्रक्रिया में देरी से सत्र छह महीने लेट होगा।

एमबीबीएस कोर्स की कुल अवधि 66 महीने की होगी। एनएमसी के अनुसार, एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की कक्षाएं 15 नवंबर से शुरू हो जायेंगी। फर्स्ट इयर 15 नवंबर से 15 दिसंबर 2023 तक होगा। पहले 13 महीनों के दौरान एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और बायोकैमेस्ट्री पढ़ाया जायेगा। यह कोर्स को 15 दिसंबर 2023 तक समाप्त करना होगा। इसके बाद सेकेंड ईयर 16 दिसंबर 2023 से 15 जनवरी 2025 तक संचालित होगा। 13 महीनों में छात्रों को पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और फार्माकोलॉजी का अध्ययन करना होगा।

एमबीबीएस का एकेडमिक कैलेंडर
MBBS फर्स्ट ईयर 15 नवंबर 2022 से 15 दिसंबर 2023
MBBS सेकेंड ईयर 16 दिसंबर 2023 से 15 जनवरी 2025
MBBS थर्ड ईयर (पार्ट 1) 16 जनवरी 2025 से 30 नवंबर 2025 तक
MBBS फोर्थ ईयर (पार्ट 2) दिसंबर 2023 से मई 2027
इंटर्नशिप 1 जून 2023 से 31 मई 2028
पीजी 1 जुलाई 2028 से

Related News