बच्चे का भविष्य उनके आज पर निर्भर करता है। उनकी वर्तमान आदतें, संस्कार, बौद्ध‍िक क्षमता और तौर-तरीके ही उनके कल का निर्माण करते हैं। इसलिए जब भी बात हो बच्चों के उज्जवल भविष्य की, तो बातो को परखें जरूर। जब बच्चों की पढाई के लिए एडमिशन करवाने की बात होती है तो हमें एक बार सोच विचार जरूर चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दे नेशनल लेवल पर हमारे देश में 2 महत्वूर्ण बोर्ड्स हैं जिनमे सीबीएससी (माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) और आईसीएसई (इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन) शामिल है। इनके अलावा अलग अलग स्टेट में अपने खुद के स्टेट बोर्ड्स भी शामिल हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे सीबीएससी और आईसीएसई बोर्ड के बारे में।

सीबीएसई बोर्ड: यदि आप अपने बच्चों को इंग्लिश, हिंदी दोनों की ज्ञान देना चाहते है तो सीबीएसई बोर्ड बेस्ट है। इस बोर्ड में इंग्लिश और हिंदी मीडियम में पढ़ सकते हैं।सीबीएसई बोर्ड रेगुलर और पर्सनल सिलेबस देता है इसके अलावा दोनों प्रकार के कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम कंडक्ट करवाता है। सीबीएसई बोर्ड साइंस और मैथ्स जैसे सब्जेक्ट्स पर ज्यादा जोर देता है।

आईसीएसई बोर्ड : यदि आप अपने बच्चों को इंग्लिश की ज्ञान देना चाहते है तो आईसीएसई बोर्ड बेस्ट है। आईसीएसई बोर्ड में केवल इंग्लिश मीडियम का ही उपयोग किया जाता है। यह बोर्ड केवल पढाई ही नहीं बल्कि इसमें व्यावहारिक ज्ञान पर भी जोर दिया जाता है। आईसीएसई बोर्ड छात्र के इंटरनल असेसमेंट पर अधिक ध्यान दिया जाता है। इसके अलावा यह स्टूडेंट्स के मानसिक विकास पर भी ध्यान देता है।

Related News