प्रत्येक छात्र के जीवन में कक्षा 12 का परिणाम बेहद महत्वपूर्ण होता हैं। कक्षा 10 पास करते ही हर छात्र की सबसे बड़ी दुविधा होती हैं कि किस विषय का चुनाव किया जाए। कक्षा 11 और 12 हर छात्र के करियर में सबसे महत्वपूर्ण होती हैं। इसके साथ ही इनका परिणाम छात्र के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने में बेहद मददगार होता हैं। चलिए जानते हैं 12वी पास करने के बाद किस तरह के सवाल छात्रों के मन में आते हैं ?

आपका करियर आपके क्लास 12 के ही परिणामों पर काफी हद तक निर्भर करता है। अगर इसी बात को ऐसे कहा जाये कि, आपकी 12वीं क्लास के परिणाम में कितने प्रतिशत आएं हैं उससे आप किस कॉलेज में जा सकते हैं यह निश्चित किया जा सकता हैं। 12वीं क्लास के अंकों का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता हैं क्योंकि भविष्य में आप क्या बनना चाहते हैं उसका चुनाव सहजता से किया जा सके। हालांकि कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं जिनमें 12 क्लास कोई महत्त्व नहीं रखती।

दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे टॉप कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए 12वीं क्लास के अंक बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। भारत देश के टॉप कॉलेजों में सीट पाने के लिए आपको अच्छे अंक की जरूरत होती है। इसके अलावा अधिकतर सरकारी नौकरियों में कक्षा 12 और किसी में स्नातक अनिवार्य होता हैं। हालांकि प्राइवेट सेक्टर में भी कुछ कंपनियां हैं जो 12वीं के स्कोर के आधार पर आपको जॉब भी ऑफर करती है।

यदि आपका घर का बिज़नेस हैं तो आपके लिए 12वीं का स्कोर उतना मायने नहीं रखता है। इसके लिए आपका काम का अनुभव ही काफी होगा। आपके कार्य के स्किल्स और टैलेंट के डीएम पर जॉब ऑफर करने वाली कई कंपनियां हैं। जो आपकी मार्कशीट को नजरअंदाज करती हैं।

Related News