इंटरनेट डेस्क। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से झारखंड पैरामेडिकल संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के पास आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 22 फरवरी 2024 तक आवेदन करने का मौका होगा।

विवरण इस प्रकार है:
पदों का नाम: झारखंड पैरामेडिकल संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023
पद: 2532
आवेदन की अंतिम तिथि: 22 फरवरी 2024
आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है। आयु छूट की जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त करें।
इस प्रकार करें आवेदन: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन करें।
इस प्रकार होगा चयन: अभ्यर्थी का चयन नियमानुसार किया जाएगा।

PC: freepik

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News