इंटरनेट डेस्क. फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ने जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 5043 पदो पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी FCI Non Executive Recruitment 2022 के लिए आज यानी 6 सितंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से जानते है इस वेकेंसी के बारे में विस्तार से -

* इन पदों पर होनी है भर्ती :

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में जूनियर इंजीनियर, स्टेनोग्राफर‌ और असिस्टेंट ग्रेड 3 सहित 5043 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

* आवेदन करनें के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता :

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए।

* आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा :

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आयु 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

* इन तिथियों का रखें खास ध्यान :

1. आवेदन शुरू होने की तिथि : 6 सितंबर 2022

2. आवेदन करने की अंतिम तिथि : 5 अक्टूबर 2022

* यहां करें आवेदन :

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी FCI Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर 6 सितंबर से 5 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

* इस तरह होगी चयन प्रक्रिया :

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।‌

* चयनित उम्मीदवारों को इतना मिलेगा वेतन :

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 34000 रुपए से 103400 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। जबकि, स्टेनोग्राफर पदों के लिए 30500 रुपए से 88100 रुपए महीने तक वेतन मिलेगा।

Related News