इंटरनेट डेस्क. कर्नाटक हाईकोर्ट ने ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 150 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी Karnataka High Court Group D Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट karnatakajudiciary.kar.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2022 निर्धारित की गई है। तथा 17 सितंबर 2022 तक आवेदन करने की अंतिम तिथि है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते है इस वेकेंसी के बारे में विस्तार से -

* इन पदों पर होनी है भर्ती :

कर्नाटक हाईकोर्ट में ग्रुप डी के कुल - 150 पद

* आवेदन करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता :

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों पर आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

* आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा :

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

* यहां करें आवेदन :

‌ इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इच्छुक अभ्यर्थी कर्नाटक हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट karnatakajudiciary.kar.nic.in पर 17 सितंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

* आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क :

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों पर आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को 200 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा

* इस तरह होगी चयन प्रक्रिया :

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों पर भर्ती के लिए चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

* चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा वेतन :

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 2 के तहत 19900 रुपए से 63200 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

Related News