कैरियर डेस्क। दोस्तों राष्ट्रपति हर देश का प्रथम नागरिक होता है जिसे उस देश का सबसे ताकतवर व्यक्ति माना जाता है। दोस्तों प्रतियोगी परीक्षाओं में राष्ट्रपति से संबंधित सवाल भी कई बार पूछे जा चुके हैं। हम आपको बता दें कि आम तौर पर दुनिया के लगभग सभी देशों में राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 या 6 वर्ष का होता है।दोस्तों दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां पर राष्ट्रपति का कार्यकाल मात्र 1 साल का ही होता है। जी हां दोस्तों कई प्रतियोगी परीक्षाओं में यह सवाल पूछा जा चुका है कि किस देश में राष्ट्रपति का कार्यकाल सिर्फ 1 साल का होता है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि स्विजरलैंड दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां पर राष्ट्रपति का कार्यकाल 1 साल का ही होता है। 1 साल होते ही स्विजरलैंड में दोबारा चुनाव कराए जाते हैं और पूर्व राष्ट्रपति को दोबारा चुनाव लड़ने की अनुमति भी नहीं दी जाती है।

Related News