आईआईटी में एडमिशन पाना कई लोगों का सपना होता हैं। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए कई लोग कड़ी मेहनत करते हैं और अपने भविष्य को सुरक्षित करते हैं। कई ऐसे लोग भी हैं जिनके लिए आईआईटी में एडमिशन पाना काफी मुश्किल होता हैं। आज हम इस आर्टिकल के अंदर भारत के कुछ सफल आईआईटी क्षेत्रों की बात करेंगे जिन्होंने दुनियाभर में काफी नाम कमाया हैं। चलिए इनके बारे में जान लेते हैं ..

सुंदर पिचाई: 2 अक्टूबर 2015 को उन्हें गूगल का सीईओ बनाया गया। भारत के तमिल परिवार में जन्मे सुंदर पिचाई मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग कर चुके हैं। गूगल क्रोम वेब ब्राउज़र के लॉन्च का क्रेडिट उन्ही को दिया जाता हैं।

एन.आर. नारायणमूर्ति: भारत की प्रसिद्ध सॉफ़्टवेयर कंपनी इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और जानेमाने उद्योगपति हैं। नारायण मूर्ति ने मैसूर विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने के बाद आईआईटी कानपुर से एम.टेक किया था।

सचिन बंसल: आईआईटी-दिल्ली के पूर्व छात्र सचिन बंसल ने अपने मित्र बिन्नी बंसल के साथं मिलकर देश के सबसे बड़े प्रसिद्द ई कॉमर्स ब्रांड फ्लिपकार्ट की स्थापना की। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक किया हैं।

विनोद खोसला: वह सिलिकॉन घाटी में एक प्रभावशाली व्यक्तित्व है। सन माइक्रोसिस्टम्स के सह-संस्थापकों में से एक विनोद ने कंपनी के साथ मिलकर जावा प्रोग्रामिंग भाषा और नेटवर्क फाइल सिस्टम को बनाया। उन्होंने आईआईटी दिल्ली में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी किया।

चेतन भगत: मशहूर उपन्यास लेखक, जो युवा शहरी मध्य-वर्ग के भारतीयों के बारे में अंग्रेजी भाषा के उपन्यास लिखने के लिए जाने जाते हैं। इन्होने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियर और आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया हैं। चेतन भगत को किशोरवस्था का आइकन माना जाता हे।

Related News