कैरियर डेस्क। दोस्तों पूरी दुनिया में प्रकृति की देन कई खूबसूरत चीजें हैं जिनका हम अपने जीवन में उपयोग करते हैं। प्रकृति ने हमें नदिया तलाब सहित कई खूबसूरत झीलें भी दी है जिनका पानी हम पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं। कई प्रतियोगी परीक्षाओं में यह सवाल पूछा जा चुका है कि पूरी दुनिया में सबसे मीठा और शुद्ध जल किस झील में पाया जाता है, हालांकि कई लोग इसका सही जवाब नहीं दे पाते हैं। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि बयकाल झील दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है, जो रूस के साइबेरिया क्षेत्र के दक्षिण भाग में रूस के दो राज्यों इरकुत्स्क ओबलस्त की सीमा से लगी हुई है। ऐसा माना जाता है कि अगर बर्फ़ में जमे हुए पानी और ज़मीन के अंदर के पानी को छोड़ दिया जाए तो दुनिया की सतह पर मौजूद करीब 20 प्रतिशत मीठा पानी इसी झील में है।

Related News