दोस्तों आज के समय में अंग्रेजी की बहुत डिमांड है। अंग्रेजी लिखने और पढ़ने के साथ अंग्रेजी बोलना भी जरूरी है। कई कपनियों से कैंडिडेट्स को काबिलियत होने के बावजूद केवल इस कारण नौकरी नहीं मिलती क्योकिं उन्हें अंग्रेजी बोलना नहीं आता है। आज हम आपको हमारी इस पोस्ट में यही बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह अंग्रेजी बोलना सीख सकते हैं। इन टिप्स को ध्यान में रख कर आप कुछ ही समय में अंग्रेजी में माहिर हो जाएंगे। आइये जानते हैं इस बारे में।

अंग्रेजी पढ़ने का अभ्यास करें:- अगर आप अंग्रेजी बोलना सीखना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अंग्रेजी पढ़ने का अभ्यास करना चाहिए क्योकिं कई बार बहुत से वर्ड्स का गलत उच्चारण करते हैं। इसलिए जरुरी है कि आप सही से अंग्रेजी वर्ड्स को पढ़ना सीखें।

अंग्रेजी न्यूज़, वार्तालाप, सांग्स आदि सुने:- अंग्रेजी सीखने के लिए अंग्रेजी न्यूज़ पढ़ें और सुनें। इस से आपको इस बारे में पता चलेगा कि किसी शब्द का सही उच्चारण कैसे होगा। साथ ही बहुत से लोग अंग्रेजी बोल तो लेते हैं लेकिन जब सामने वाला कुछ पूछता है तो ठीक से जवाब नहीं दे पाते हैं। इस से आपको जवाब देने में भी मदद मिलेगी और कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा।

अंग्रेजी में बात करने का प्रयास करें:- आपको अपने दोस्तों से अंग्रेजी में बात करने का प्रयास करना चाहिए। मत भूलिए कि जितना अधिक आप अंग्रेजी में बात करने की कोशिश करेंगे। उतना ही आप इसमें पारंगत हो जाएंगे। हालाकिं शायद शुरुआत में आप गलत सेंटेंस बोलेंगे लेकिन वक्त के साथ आप इसमें माहिर होते जाएंगे।

गूगल करें:- यदि आपने कोई नया शब्द पढ़ा और सुना लेकिन उसका अर्थ आपको मालुम नहीं है तो उसे गूगल करें और पता लगाएं कि इसका अर्थ क्या है। इस से आपकी वकेबलरी भी समय के साथ काफी स्ट्रांग हो जाएगी।

ग्रामर पर दें ध्यान:- अंग्रेजी बोलने में ग्रामर सबसे अहम भूमिका निभाती है। इसलिए आपकी ग्रामर स्ट्रांग होना जरुरी है। ग्रामर स्ट्रांग करने के लिए रोजाना इसका अभ्यास करें।

Related News