आजकल हर जगह अंग्रेजी को ही तवज्जो दी जाती है। अंग्रेज तो देश छोड़कर चले गए, लेकिन अंग्रेजी बोलने का ऐसा चस्का लगा गए कि आज अंग्रेजी किसी के सभ्य और असभ्य होने की पहचान बनने लगी है। कम योग्यता के बावजूद अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ वालों को हमारे देश में बड़ी आसानी से नौकरी मिल जाती है। इस स्टोरी में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप थोड़े ही वक्त में अंग्रेजी बोलने लगेंगे।

1- अंग्रेजी के माहौल में रहें

अंग्रेजी सीखने के लिए अंग्रेजी के माहौल में रहना बहुत जरूरी होता है। आप उनके संपर्क में रहें, जो अंग्रेजी अच्छी बोल लेते हैंं। आप हमेशा अंग्रेजी में ही बात करने की कोशिश करें, इसके बाद आप धीरे-धीरे दूसरों की तरह ही इंग्लिश बोलना शुरू कर देंगे। सबसे बड़ी बात की आपको अपनी गलती सुधारने का मौका भी मिलेगा।

2- अंग्रेजी में पढ़ें

कुछ भी सीखना चाहते हैं, तो सबसे पहले पढ़ना जरूरी है। यही काम आपको अंग्रेजी के लिए भी करना होगा। इसलिए प्रतिदिन अंग्रेजी का अखबार पढ़ना शुरू कर दें। इंटरनेट आदि पर भी अंग्रेजी की वेबसाइट ज्यादा पढ़ें। इससे आपकी ग्रामर ठीक होगी और आप सही अंग्रेजी बोलेंगे।

3- अंग्रेजी बोलने की प्रेक्टिस करें

कई बार यह देखने को मिलता है कि आप अंग्रेजी लिख तो लेते हैं, लेकिन बोल नहीं पाते हैं। ऐस में अंग्रेजी बोलने की लगातार प्रेक्टिस करें। आप शीशे के सामने अंग्रेजी बोलकर अपनी झिझक दूर कर सकते है। इससे आपके अंदर एक आत्मविश्वास पैदा होगा। अंग्रेजी बोलने के लिए अभ्यास सबसे जरूरी है।

4- ट्रांसलेट की जगह अंग्रेजी में ही सोचें

यह आपको सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन इसके लिए आपको इंग्लिश में सोचना भी जरूरी है। यह आपके लिए फायदेमंद होगा। ऐसा करने से आप इंग्लिश बोलते समय बीच-बीच में रुकेंगे नहीं। अंग्रेजी सीखते समय इस बात को अधिकांश लोग इग्नोर करते हैं।

5- इंटरनेट का भरपूर इस्तेमाल

आज के दौर में अंग्रेजी सीखने के लिए आप इंटरनेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इंटरनेट पर ऐसे सैंकड़ों वीडियो हैं जो आपको इंग्लिश की बेसिक और एडवांस स्टेज के बारे में बताते हैं।

Related News