दुनिया में जब भी कोई इंसान अपना घर बनाता है तो वह कोशिश करता है कि उसका घर बहुत मजबूत बने। इसके लिए मकान की नींव को सबसे मजबूत रखते है और सीमेंट, लोहा और उन्नत किस्म की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। ताकि भूंकप आदि को घर झेल सके।

लेकिन फिर भी भूंकप से घरों के गिरने की खबरें आती रहती है। लेकिन कुछ लोग अब प्लास्टिक की बोतलों के साथ मिट्टी और कंकड़ मिलाकर मकान बना रहे है इतना ही नहीं ये घर काफी मजबूत भी हैं। ये भूंकप 7.3 की तीव्रता का भूकंप सहन कर सकता है। वहीं इन घरों को बनाने में महज तीन लाख का खर्च आ रहा है।

आम आदमी भी इन घरों को वहन कर सकते हैं। यहा पर लोगों को इस तरकीब से रोजगार भी मिल रहा है। इन प्लास्टिक का इस्तेमाल लोग टंकियां बनाने के लिए भी कर रहे हैं।

विशेषज्ञों ने उपयोगिता बताते हुए कहा कि यह घर भूकंप रोधी होते हैं। जिस तरह से ईंट का घर बनाया जाता है उसी तरह बोतलों के इस्तेमाल से इन घरों को बनाया जाता है।

Related News