रेलवे में नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक स्वर्णिम अवसर है। बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड यानि आरआरबी बेरोजगार युवाओं के लिए बंपर भर्तिया निकालने वाला है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे विभाग साल 2019-20 में 2 लाख 30 हजार पदों पर भर्तियां करेगा। यह भर्ती दो चरणों में होगी।

पहले चरण में लाख 31 हजार 428 पदों पर भर्ती की जाएगी। जबकि दूसरे चरण में 99 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। रेलवे भर्ती बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक, जल्द ही 1 लाख 31 हजार 428 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। फिलहाल रोजगार समाचार (Employement News) में 23 फरवरी को एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी करेंगे।

जबकि विस्तृत नोटिफिकेशन के लिए अभी हमे वक्त लगेगा। हर विभाग में कितने पदों पर भर्ती की जाएगी, इसकी गणना अभी बाकी है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए भी आरक्षण नियमों को लागू किया जाएगा। 99 हजार पदों के लिए दूसरे चरण की भर्ती साल 2020 में होगी। इसका नोटिफिकेशन मई, जून 2020 में जारी किया जाएगा।

इन दोनों ही भर्तियों में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 10 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। गौरतलब है कि 10 फीसदी आरक्षण के तहत करीब 23 हजार पद आरक्षित होंगे।

Related News