1. किस जर्मन फुटबॉल क्लब ने सात साल बाद यूईएफए चैंपियंस लीग 2020 का खिताब जीता है?
उत्तर: बायर्न म्यूनिख।

2. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा किसके लिए अनुमति प्रदान की गई है?
उत्तर: फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग के लिए।



3. पाकिस्तान सरकार ने किस पूर्व प्रधान मंत्री को भगोड़ा घोषित किया है और यूके सरकार से प्रत्यर्पण की मांग की है?
उत्तर नवाज शरीफ।

4. सऊदी अरब की तेल कंपनी सऊदी अरामको ने चीन के साथ कितने हजार करोड़ रुपये के सौदे को समाप्त करने का फैसला किया है?
उत्तर: 75,000 करोड़ रुपये।

5. किस देश के राष्ट्रपति ने कोरोना के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी को मंजूरी दी है?
उत्तर: अमेरिका (डोनाल्ड ट्रंप)।

6. भारतीय रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में बिना टिकट यात्रा करने वालों से कितने करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है?
उत्तर: 561 करोड़ रुपये।

7. सोलर मॉड्यूल निर्माता वारी एनर्जी को एशिया वन मैगजीन और यूआरएस मीडिया इंटरनेशनल द्वारा किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर: भारत का सबसे बड़ा ब्रांड।

8. भारत में अब तक कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या कितनी है?
उत्तर: 31,06,349 (57,542 मौतें)

9. अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट को क्या नाम दिया गया है?
उत्तर: इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट।

10. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए ब्रिटेन सरकार ने 30 लोगों को एक जगह इकट्ठा करने पर कितने रुपये का जुर्माना लगाने की घोषणा की है?
उत्तर: करीब एक लाख रुपये (10 हजार पाउंड)।

Related News