भारतीय सेना में जाना कई नौजवानों का ख्वाब होता है। इसके लिए कड़ी मेहनत भी करनी होती है। लेकिन भारतीय सेना में सिलेक्शन होना इतना आसान नहीं है। लाखों उम्मीदवार इसके लिए हर साल आवेदन करना होता है। भारतीय सेना में अलग अलग पदों के लिए वेतनमान भी अलग अलग मिलता है। इस क्षेत्र में आपको पैसा और इज्जत दोनों मिलेंगे।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारतीय सेना में अलग अलग पदों के लिए कितनी सैलरी मिलती है। आइये जानते हैं इस बारे में।

जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर व अन्य रैंकों पर इतना मिलता है वेतनमान

सिपाही (ग्रुप X):- सिपाही (ग्रुप X) में सैलरी समान नहीं होती है बल्कि सैलरी 5200 रुपए से ले कर 20200 रुपए तक होती है। इसमें 1400+2000+डीए होता है।

सिपाही (ग्रुप Y):- सिपाही (ग्रुप Y) में भी सैलरी समान नहीं होती है बल्कि सैलरी 5200-रुपए से ले कर 20200 रुपए तक होती है।इसमें 1400+2000+डीए होता है।

नायक (ग्रुप X):- इसमें भी सैलरी एक्सपीरियंस पर बेस्ड होती है। सैलरी 5200-रुपए से ले कर 20200 रुपए तक होती है। इसमें 1400+2000+डीए होता है।

नायक (ग्रुप Y):- सैलरी एक्सपीरियंस पर बेस्ड होती है। सैलरी 5200-रुपए से ले कर 20200 रुपए तक होती है। इसमें 52400+2000+ डीए होता है।

जानिए कांस्टेबल पद के लिए कितनी सैलरी होती है

कॉन्सटेबल / हवलदार (ग्रुप X) 5200 रुपए से ले कर -20200 रुपए+ 1400+2000+ डीए

कॉन्सटेबल / हवलदार (ग्रुप Y) 5200 रुपए से ले कर -20200 रुपए+ 1400+2000+ डीए

सूबेदार के लिए सैलरी

सुबेदार मेजर (ग्रुप X) 9300 रुपए से ले कर 34800 रुपए +1400+2000+ डीए 113%

सबेदार मेजर (ग्रुप Y) 9300 रुपए से ले कर 34800 रुपए + 4800+2000+ डीए 113%

नायब सुबेदार (ग्रुप X) 9300 रुपए से ले कर 34800 रुपए +1400+2000+ डीए

नायब सुबेदार (ग्रुप Y) 9300 रुपए से ले कर 34800रुपए +4200+2000+ डीए

हॉनररी लेफ्टिनेंट19530 रुपए से ले कर 54000 रुपए + 6000+ डीए 113%

हॉनररी कैप्टनर 20190रुपए से ले कर 6100रुपए +6000+ डीए 113%

ऑर्मी ऑफिसर्स की सैलरी का विवरण

बेसिक पे स्केल + ग्रेड पेरु 15600-39100 + 5400

किट मेंटेनेंस एलाउंस 400रु

मिलिट्री सर्विस पे 6000रु

फील्ड एरिया एलाउंस 6780रु

ट्रांसपोर्ट एलाउंस 1600 – 3200रु

हाई एल्टीट्यूड /विषय जलवायु 5600रु

काउंटर इंसर्जेंसी 6300 रु

सियाचीन ग्लेशियर एलाउंस 14000रु

पैराशूट पे 1200 रु

फ्लाइंग पे 9000रु

स्पेशल फोर्सेस रु 9000

पेंशन पिछली प्राप्त सैलरी का 50%

क्लाविफिकेशन पे / सर्विस कोर्सेस के लिए ग्रांट रु 6000-20000

आउटफिट एलाउंस रु 14000 (आरंभिक) एवं हर तीन वर्ष में नया एलाउंस

बीमा सब्सिडाइज्ड प्रिमियम पर रु 50 लाख एवं आकर्षक बचत सुविधा

किसी भी प्रकार के स्पष्टिकरण के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर आप जानकारी प्राप्त कर सकते ह।

सेनाकर्मियों को मिलने वाले अन्य लाभ

आजीवन पेंशन, 2 महीने की साल की छुट्टी, 20 दिन की केजुअल छुट्टी, रिटायर हो चुके अफसरों के लिए एमबीए प्रोग्राम, अधिकतम 300 दिन की छुट्टी के बदले में वेतन, पढाई के लिए 2 साल की अतिरिक्त छुट्टी, विदेश में नियुक्ति आदि।

भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर कार्यरत जवानों को मुफ्त हॉस्पिटल सुविधाएं, एयर/रेल यात्रा छूट कम इंटरस्ट पर ब्याज , केंटीन की सुविधा आदि की सुविधा भी मिलती है।

Related News