दिल्ली विश्वविद्यालय बहुत ही जल्द केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, CUCET के द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करेगा।

वर्ष 2022-23 से स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए एक मानदंड के रूप में विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद ने CUSET को मंजूरी दे दी है।

इससे पहले UGC कहा था कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-2023 के UG और PG पाठ्यक्रमों के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) के माध्यम से आयोजित किया जा सकता है। UGC ने यह भी कहा है कि Ph.d कार्यक्रम में प्रवेश के लिए जहां भी संभव हो, नेट स्कोर का उपयोग किया जाएगा।

शिक्षा मंत्रालय ने पहले घोषणा की थी कि विश्वविद्यालयों में प्रवेश 2021 शैक्षणिक सत्र से एक सामान्य प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा, लेकिन COVID-19 द्वारा उत्पन्न चुनौतियों के कारण योजना को आगे नहीं बढ़ाया जा सका।

Related News