इतिहास में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जिन्हे लोग आज भी याद करते हैं और लोगों के जहन में इनकी यादे हैं। आज भी हम आपको मुगल काल की एक ऐसी स्त्री के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी गिनती सबसे खूबसूरत महिलाओं में होती थी। उनका नाम था अरजुमंद बानो बेगम, अगर आप इनके नाम से परीचित नहीं है तो फिर मुमताज का नाम तो आपने सुना ही होगा। दरअसल अरजुमंद बानो बेगम का निकाह जब शाहजहां से हुआ तो इनका नाम मुमताज पड़ गया। इनका निकाह 10 मई 1663 ईस्‍वी में हुआ था।

मुमताज शाहजहां की तीसरी बीवी थी, मुमताज की ही याद में शाहजहां ने ताजमहल बनाया था जो कि आगरा में है। मुमताज को शाहजहां सबसे अधिक प्रेम किया करते थे। मुमताज ने शाहजहां से निकाह करने के बाद 14 बच्‍चों को जन्‍म दिया जिसमें से 3 जन्‍म होने से पहले और 4 बच्‍चे किशोरावस्‍था में मर गये थे।

मुमताज के इन 14 बच्‍चों में से ही एक कट्टर मुस्लिम शासक औरंगजेब भी था, यह कहा जाता है कि मुमताज की मृत्यु अपने 14वें बच्‍चे को जन्‍म देने के समय ही हुई थी।

मुमताज की मृत्‍यु के बाद शाहजहां बहुत दुखी हुआ। उन्होंने मुमताज की याद में ताजमहल बनवाया जो उनके प्यार की निशानी है। आज भी विश्वभर से लोग इस अजूबे को देखने आते हैं। सफेद संगमरमर और सुंदर नक्काशी से युक्त यह ईमारत देखते ही आपका मन मोह लेगी। इसकी तारीफ आज भी सभी करते हैं और यह विश्व के 7 अजूबों में से एक है।

Related News